फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख के गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। मादक पदार्थों की तस्करी के मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में ऊंज थानाक्षेत्र में हाईवे पर नवधन स्थित अंडरपास ब्रिज के पास गांजा लदी कार को कंटेनर से बरामद किया। कार में एक क्विंटल 91 किलो गांजा लदा था। साथ ही तीन अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कंटेनर में तीन ट्रैक्टर भी लदे थे, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गांजा कंटेनर में लादकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत 17 लाख बताई गई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ऊंज थाने पर मीडिया से मुखातिब एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि राजमार्ग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र के मानीकला गांव निवासी समीर शेख, बिहार के असांव का अमरेंद्र यादव और सौरीटोला निवासी ललई यादव काफी समय से भदोही, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर आदि जनपदों में गांजे की तस्करी कर रहे थे। रविवार की देर शाम वह ऐसे कंटेनर में कार को लादकर ले जा रहे थे, जिसमें ट्रैक्टर आदि भी लदे थे। ताकि किसी को भनक तक न लगे। लेकिन, मुखबिरों की सक्रियता से 191.324 किलो अवैध गांजा, 7020 रुपये नकद के साथ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर वाहनों को सीज कर दिया। टीम में स्वाट प्रभारी विनोद दुबे, अजय सिंह, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, दीपक यादव, रामदरश राम, कुर्बान अली, आशीष सिंह, रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।
तीन और तस्करों तलाश तेज
ऊंज। रविवार को 17 लाख के गांजा के साथ पकड़े गए अंतर राज्यीय तस्करों से हुई पूछताछ में वांछित बताए गए तीन अन्य गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। पुलिस ने बताया कि बबलू उर्फ जटाशंकर सिंह भीटी गहरवारी-मिर्जापुर, अशोक पटेल निवासी रतना-औराई, हसनैन मिश्रानी घोसिया-औराई का भी नाम सामने आया है, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें