मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग पर रविवार को देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दो घायलों की हालत बिगड़ने से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
नरऊर निवासी भरत यादव (22), रामजी यादव (40), बीरबल यादव (16) एक बाइक से घर आ रहे थे। नरऊर के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में चालक को हिरासत में लेकर चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच की रही है। भरत यादव, रामजी यादव की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।