फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी में धराए तीन नकलची, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी में धराए तीन नकलची, केस दर्ज
विज्ञापन

फोटो: 09, 13,17 और 18
केंद्रो पर सुबह से ही डटे अभ्यर्थी, 760 रहे अनुपस्थित
परीक्षा केंद्रो पर भ्रमण करते रहे पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में बुधवार को 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। पहली पाली में औराई के दो परीक्षा केंद्रों पर तीन अभ्यर्थी अनुचित साधन के साथ पकड़े गए। रिस्टकेट के बाद उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। दोनों पालियों में 760 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सकुशल परीक्षा कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसर दिन भर केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। सुबह और शाम को वीडियोग्राफी के बाद आंसरसीट जमा किया गया।
शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बुधवार को सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर गहमागहमी बढ़ गई थी। अभ्यर्थी और उनके पालक केंद्रों पर पहुंच गए थे। अभ्यर्थियों की जांच के बाद परीक्षा केंद्र के अंदर जाने दिया गया। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत अन्य केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच की गई। पहली पाली में प्राथमिक विद्यालय स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 7042 परीक्षार्थियों में 6539 उपस्थित जबकि 500 अनुपस्थित रहे। इसमें सबसे अधिक अनुपस्थिति ज्ञानदेवी इंटर कॉलेज भदोही में 70 की र ही। दूसरी पाली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर की टीईटी छह केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 3545 अभ्यर्थियों में 3285 उपस्थित और 260 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पर्यवेक्षक केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि औराई के दो केंद्रों पर तीन नकलची पकड़े गए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नकलची पकड़े गए
पहली पाली में औराई बाबूसराय इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान धनतुलसी निवासी छात्र आशीष कुमार और गोपीगंज निवासी शुभांगी मिश्रा को अनुचित साधन के साथ पकड़ा गया। औराई के काशीराज इंटर कॉलेज में अनुचित साधन के साथ सीतामढ़ी निवासी एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ परीक्षा अधिनियम की धारा 3/9 के तहत कार्रवाई कर मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें