फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ागरुकता भ्रमण कर भाजपाजनों ने गिनाई उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने बुधवार को दर्जनों गांवों में भ्रमण कर लोगों को सीएए और एनआरसी को लेकर जागरूक किया। नागरिकता बिल की बारीकियां बताते हुए जल संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर में व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष रंजीत गुप्ता के आवास पर विकास और नागरिकता बिल संबंधी बैठक संपन्न हुई।जिसमें 11 जनवरी को वीएनजीआईसी मैदान आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा समारोह में अधिक संख्या में लोगों से पहुंचकर एनआरसी के समर्थन का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ.घनश्यामदास गुप्ता, दीपक मिश्रा, लालमणि मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, प्रदीप राव, राजू रावत, मुकेश स्वर्णकार, संतोष वर्मा, मनोज रावत, दिनेशचंद्र, अविनाश रावत, फिरोज, पवन मिश्रा, अमजद अली, इरशाद, अफजाल अंसारी, परवेज, इरफान, राकेश यादव, मो.अबरार, सौरभ मालवीय आदि रहे। चौरी में भाजपा किसान मोर्चा के रचानात्मक समिति की बैठक में सीएए-एनआरसी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। समिति का एक प्रतिनिधि मंडल डोर-टू-डोर जल संरक्षण को लेकर भी जानकारियां दी। औराई के गिर्दबड़गांव में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकता संसोधन बिल को लेकर जागरूक ही नहीं किया बल्कि जल संरक्षण से संबंधित भी तमाम जानकारियां दी। काशी क्षेत्र प्रभारी संदीप प्रताप सिंह, अध्यक्ष महेश मिश्रा ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बिल को लेकर देश के लोगों मे भ्रम डाला जा रहा है सावधान रहने की जरुरत है। इस मौके पर अर्जुन सिंह, विकास दुबे, आशीष सिंह, मनोज सिंह आदि लोग रहे। इसी तरह ऊंज क्षेत्र के कलापुर, कंचनपुर, सींकीचौरा, बिछिया, नवधन, कुरमैचा, ऊंज-मुंगरहा आदि गांवों का दौरा कर भाजपा महिला मोर्चा काशी प्रांत की उपाध्यक्ष रेनू पांडेय ने संशोधन बिल को देशहित बताकर विपक्षियों से बचने का आह्वान किया। इस मौके पर देवीशंकर पांडेय, राकेश चतुर्वेदी, राजित बिंद, अंबरीश चतुर्वेदी, राजकुमार बिंद, दीपक बिंद, श्याम बहादुर बिंद, पप्पू बिंद, बैजनाथ, अंकित गुप्ता, राजनाथ बिंद, कल्लू सोम, अनमोल बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें