दुर्गागंज। सुरियावां कोतवाली के मतेथू गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर रविवार की रात चोरों ने मंदिर में लगे पीतल के घंटे काट ले गए। सोमवार की सुबह मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई।
घनी आबादी में स्थित शिव मंदिर पर चोरी की घटना पर लोगों ने नाराजगी जतायी।
मतेथू गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर गांव के घनी आबादी क्षेत्र में है। रविवार की रात्रि चोरों ने मंदिर में लगे 15 पीतल के घंटे उठा ले गए। सोमवार को चोरी की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 पीआरबी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। गांव के ही पप्पू त्रिपाठी, अशोक पाठक, प्रेमशंकर पाठक, अनिल तिवारी, अमन तिवारी, निशांत ने चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की।