औराई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता बिफर पड़े। सांसद डॉ. विनोद बिंद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और उनके बयान की निंदा की।
सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि कांग्रेस शुरू से दलितों, पिछड़ों और संविधान की विरोधी रही है। समय-समय पर उसका असली चेहरा जनता के सामने आता रहता है। जिस तरह से राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर बयान दिया है। वह उनके दलितों और पिछड़ों के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने राहुल गांधी के बयान की निंदा की। इस दौरान जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी, अशोक बिंद, संजय बिंद, बबलू बिंद, शिवाकांत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।