फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ताला बंद घर को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में शनिवार की रात छत से घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर पांच लाख से अधिक का सामान उठा ले गए। ग्रामीणों ने वाराणसी में रहने वाले परिवार को चोरी के बारे में जानकारी दी। तहरीर पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

सुरहन गांव निवासी अभिषेक तिवारी एक दशक से वाराणसी में परिवार सहित रहते हैं। महीने में एक या दो बार वह पैतृक गांव सुरहन भी आते हैं। शनिवार की रात दो मंजिला मकान में छत के सहारे चोर अंदर घुस गए और दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे 31 हजार नकदी, 42 ग्राम सोने की सिकड़ी, 850 ग्राम चांदी का पायल, चांदी की करधनी, थाली और पांच पान सोपाड़ी के अलावा बर्तन, कपड़ा दो सिलिंडर उठा ले गए।
मकान में प्रतिदिन दिया बाती करने वाली गांव की वृद्ध महिला चिंता शर्मा, जब रविवार को झाड़ू लगाने के लिए दरवाजा खोलकर अंदर गई तो देखा कि दो कमरों का ताला टूटा था और सामान बिखरे पड़े थे। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए। कुछ लोगों ने मकान मालिक को भी सूचना दी। चोरी गए सामान की कीमत पांच लाख बताई जा रही है। तहरीर पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें