फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बंद मकान को चोरों ने खंगाला, लाखों के आभूषण लेकर फरार; पिता के इलाज के लिए मुंबई गया था परिवार

Sat, 27 Jul 2024 10:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: चोरी की सूचना पाकर मौके पर कोईरौना थाना की पुलिस पहुंच गई। घर की पड़ताल करने के बाद रपट दर्ज कर ली गई। वहीं, पीड़ित के अनुसार लगभग पांच लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में बंद मकान से चोर लाखों के आभूषण और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित शनिवार को मुंबई से घर पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार लगभग पांच लाख का सामान की चोरी हुआ है।

विज्ञापन


पीड़ित उमाशंकर मिश्रा कोईरौना बनकट गांव के निवासी हैं। कुछ दिनों पहले वह इलाज कराने के लिए बेटे के साथ मुंबई गए थे। बताया जा रहा है कि उनका बेटा मुंबई में ही प्राइवेट जॉब करता है। इलाज कराने के बाद वे वहीं रूक गए। इस बीच, चोरों ने उनके बंद घर में छत के रास्ते प्रवेश किया और मकान में चार कमरों के ताले तोड़ कर कपड़े, बर्तन, जेवरात आदि उठा ले गए।

शनिवार की सुबह 11 बजे पीड़ित उमाशंकर मुंबई से घर पहुंचे। दरवाजा खोलकर घर के अंदर प्रवेश किए तो दंग रह गए। सारे सामान बिखरे थे। सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी कोईरौना पुलिस को दी। मौके पर सीतामढ़ी चौकी इंचार्ज गिरीश राय ने पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने बताया कि लगभग पांच लाख के आभूषण और सामान चोरी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें