फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहीं है पार्किंग की व्यवस्था, सड़क पर वाहन, लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। जिले के पश्चिमी और उत्तरी छोर पर स्थित नगर पंचायत सुरियावां में आज तक वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो सकी है। सड़कों पर वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं दुकानदारों को भी काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में सुरियावां की आबादी करीब 18 हजार है। जौनपुर की सीमा पर स्थित होने के कारण सीमावर्ती गांव के लोगों का यह मुख्य बाजार भी है। कपड़ा, आभूषण की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। नगर के बताशा गली, आजाद नगर, मुख्य मार्केट में सड़कें पहले ही अतिक्रमण के कारण सिकुड़ चुकी हैं।
अब शेष मार्ग पर भी दुकानदार एवं ग्राहकों के दुपहिया वाहन खड़े होने से सुबह से लेकर शाम तक जाम लगता रहता है। नगर में कुछ शाॅपिंग माॅल खुले हैं तो कुछ निर्माणाधीन हैं। इसके बावजूद पूरे नगर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों व राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ईओ सुजीत कुमार ने कहा कि पार्किंग के लिए बातचीत चल रही है। जल्द ही इसकी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें