सुरियावां। कोतवाली पुलिस ने रिकवरी एजेंट बताकर युवक से 11 हजार ठगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। 20 मार्च 2025 को पूरेदीवान गोपीगंज निवासी कमलाशंकर बिंद ने तहरीर दी कि वह अपने भाई की पत्नी बबिता देवी के नाम पर सुरियावां नगर की एक एजेंसी से बाइक खरीदी । एक फाइनेंस कंपनी से बाइक को फाइनेंस कराया। इसमें 15 हजार रुपये बकाया था। एकौनी निवासी विक्की सिंह और मेढ़ी निवासी सर्वेश सिंह खुद ने को कंपनी का रिकवरी एजेंट बताते हुए 10 अगस्त 2024 को गूगल पे से 11 हजार रुपए ले लिया। बाद में पता चलने पर जब फोन किया तो धमकी दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। रविवार की रात में चेकिंग के दौरान धोखाधड़ी में वांछित सर्वेश सिंह निवासी मेढ़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।