फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जल निकासी का इंतजाम नहीं, सड़क पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लाॅक के सूफीनगर-गोधना मोड़ से जंगीगंज रेलवे हाल्ट को जोड़ने वाली सड़क के किनारे जल निकासी का समुचित इंतजाम नहीं हो सका है। नाला तो बनाया गया, लेकिन अतिक्रमण के कारण वह भी वजूद खोने लगा है। साफ-सफाई न होने से नाला कई जगह भर चुका है। इससे 25 लाख की लागत से बनी सड़क पर एक सप्ताह से दूषित पानी फैला हुआ है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर न डीघ ब्लाॅक प्रशासन गंदे पानी की निकासी की पहल कर सका है न तो जिला पंचायत। जल जमाव ऐसे रहा तो कुछ दिनों में सड़क भी टूटनी शुरू हो जाएगी। ग्रामीण संतोष सिंह, जगदीश कुमार ने कहा कि दो दिन में समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें