भदोही कोतवाली क्षेत्र के सरायक्षत्रशाह गांव में रविवार की रात में खिड़की तोड़कर चोर एक लाख से अधिक की नकदी एवं आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी बचलू राम यादव ने बताया कि रविवार शाम को सभी परिवार वाले खाना आदि खाकर सो गए। रात में आए चोर एक कमरे की खिड़की उखाड़कर अंदर सोने की चैन, मंगलसूत्र और नकद उठा ले गए।
सूचना पर यूपी 112 और मोढ़ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।