फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 14 किमी के रफ्तार से चली पछुआ, शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
सुबह के समय निकल रहे भगवान भाष्कर। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के मौसम में परिवर्तन का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जनवरी में पहली बार 14 किलोमीटर के रफ्तार से पछुआ चली। धूप होने के बाद भी लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। शाम होते ही गलन के कारण ठिठुरन की स्थिति बनी रही। वहीं मौसम विभाग ने अंदेशा व्यक्त किया है कि 26 जनवरी तक बादलायुक्त मौसम होने पर बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति कुछ दिनों से बनी है। दिन में धूप होने और शाम को तेज रफ्तार के साथ हवा चल रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ा है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी इनदिनों 800 के पार पहुंच गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 26 जनवरी तक बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसे में किसान सतर्क रहे। बताया कि शुक्रवार दिन तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि रात का तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें