फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य विकास अधिकारी पर लटकी निलंबन की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मत्स्य विकास अधिकारी औराई नवीन मिश्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन के हाथ चढ़े मत्स्य विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही उन पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी दिव्यांग विक्रम कुमार बिंद ने एंटी करप्शन वाराणसी शाखा में मत्स्य विकास अधिकारी औराई के खिलाफ अनुदान के एवज में 10,000 रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मद्देनजर एंटी करप्शन के पुलिस क्षेत्राधिकारी विजयमल सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को मत्स्य सहायक निदेशक कार्यालय के सामने ही रंगे हाथ मत्स्य विकास अधिकारी नवीन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया था। लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। अब उन पर निलंबन संग विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सहायक निदेशक मत्स्य ओएन भारती ने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी और विभाग के उच्चाधिकारी को भेज दी गई है। अब वहीं से ही कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें