फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.31 लाख नकदी बरामद, स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज हाईवे पर गिराई के पास जांच कर रही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीम ने शनिवार को एक कार में मिले तीन लाख 31 हजार रुपये जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से हाईवे पर रफ्तार भर रहे लग्जरी वाहन चालकों और सवारों में भय बना रहा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में आचार संहिता प्रभावी होने पर निर्वाचन अधिकारी की तरफ से स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की टीमें गठित कर हाईवे समेत जिले की सीमाओं को जोड़ने वाले मार्गों पर जांच कराई जा रही है। टीमों ने 18 दिन में लगभग 22 लाख रुपये भी विभिन्न मार्गों पर जांच के दौरान जब्त किया है। गिराई में जांच के दौरान मौजूद रहे असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर संजय सिंह ने बताया कि गोपीगंज से प्रयागराज की ओर जा रही कार से उक्त नकदी जब्त की गई है। कार सवार भरतलाल गुप्ता निवासी भीटी ने बताया कि झिरिया पुल स्थित एक पेट्रोल पंप से उक्त नकदी लेकर प्रयागराज में रह रहे पेट्रोल पंप मालिक को देने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें