इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।
खबर लगते ही डीएम, एसपी समेत जिले के अन्य आला अधिकारी पहुंच गए। डीएम के निर्देश पर बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने निर्माण प्रभारी और एसएमसी अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
प्राथमिक विद्यालय पूरे मिया खां में एक कक्षीय भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार को भवन की छत की ढलाई होनी थी, जिसको देखते हुए 14 मजदूर बुलाए गए थे।
ढलाई के दौरान अचानक पूरी छत गिर गई। इससे छत पर खड़े मजदूर राम सागर (50), अजय (33) कमलेश (33) निवासी कंसापुर और विजयी गौतम (46) निवासी ज्ञानपुर, गोपीपुर मलबे में दब गए।
ग्रामीणों के प्रयास से घायल तीन मजदूरों को निकाल लिया गया लेकिन विजयी मलबे में दबा रहा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने विजयी को बाहर निकाला।
एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने पांचवें मजदूर के दबे होने की बात कही तो प्रशासन ने जेसीबी मंगाकर करीब डेढ़ घंटे तक मलबे को हटवाया लेकिन कोई मजदूर नहीं मिला।
खबर लगते ही जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, एसपी अनिल कुमार राय, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी प्रमोद त्रिपाठी, कोतवाल भदोही अजय श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंच गए। डीएम के निर्देश पर बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने निर्माण प्रभारी दयाशंकर शर्मा और विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कोट
मामला काफी दुखद है। निर्माण प्रभारी और एसएमसी अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे दिया है। मृत मजदूर की पत्नी विकलांग है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ सहित अन्य सरकारी लाभ देने के लिए निर्देशित किया गया है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। उसकी जांच कराई जाएगी।
- प्रकाश बिंदु, जिलाधिकारी भदोही।