नेतानगर रामबाग में 1.97 करोड़ से बनेगा डेढ़ किमी नाला बनाने का काम शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि यहां की जनता जलजमाव की समस्या से जूझ रही थी इस निर्माण कार्य के बाद राहत की तस्वीर सामने आएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुरियावां नगर के नेतानगर एवं रामबाग में जलजमाव से लोगों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। नगर पंचायत ने कार्ययोजना को मंगलवार को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया। चेयरमैन विनय चौरसिया ने एक करोड़ 97 लाख की लागत से बनने वाले नाला का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर के विकास में धन की कमी नहीं आएगी। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से हर कार्य कराया जा रहा है। नेतानगर और रामबाग में जल निकासी की समस्या काफी पुरानी थी। जिसको अब सही कराया जा रहा है। उन्होंने नारियल फोड़कर कार्यों का शिलान्यास हुआ। कहा कि बारिश के दिनों में यहा पर सबसे अधिक जलजमाव होता है।
उन्होंने कहा कि नाला तैयार होने के बाद से नगर में जल जमाव की समस्या दूर हो जाएगी। हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। इस मौके पर मंतलाल, जय शंकर, प्रधान चंद्रेश यादव, पंजाबी मोदनवाल, जय शंकर मोदनवाल, मदन जायसवाल, रोहित चौरसिया, गोपाल जायसवाल, सुखराज, आलोक मिश्रा, विजय कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।