फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन में गरीबों की राह आसान नहीं: शालिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। केंद्र और प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार में गरीबों की राह आसान नहीं हो सकती। क्योंकि सरकार अवसरवादी रणनीति तैयार कर चुप रहने के लिए मजबूर करने में सफल हो जाती है। उक्त बातें सोमवार को सपा नेत्री शालिनी यादव ने कोनिया क्षेत्र के सोनपुर-कटरा गांव में युवा नेता लालू यादव के आवास पर कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोनिया क्षेत्रवासी आज भी विकास की मुख्य धारा से वंचित हैं। लगभग 60 से अधिक तटवर्ती गांव वाले डीघ ब्लाक से करोड़ों रुपये विकास के नाम खर्च हो गए जिसका सार्थक परिणाम जनसामान्य तक नहीं पहुंच सका। छोटी-बड़ी सड़कों की हालत जर्जर होने, जल निकासी नाला-नाली के अभाव में गंदगी का अंबार, ध्वस्त पड़े शौचालय स्वच्छता अभियान पर सवाल उठा रहे हैं। जबकि तीन दिन पूर्व ही सरकार ने गांव की सरकार से वर्चुअल मीटिंग कर गांवों को संतृप्त करने का सपना शायद ही पूरा हो सके। सभी जानते हैं कि गांव की सरकार से जनप्रतिनिधियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। जब तक गांव की सरकार संतृप्त होने का प्रमाण नहीं देंगी तब तक गरीबों, मजदूरों के हक पर बाहु और धन बल का प्रभाव समाप्त नहीं हो सकता। आने वाले समय में पार्टी की सरकार बनने पर महंगाई, भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्याम कुमारी मौर्या की सफलता से कोनिया का चहुंमुखी विकास होने में देर नहीं लगेगी। युवाओं ने नेत्री का स्वागत बुकें भेंट की। इस मौके पर दिनेश यादव, बाबाराम, सुभाषचंद्र, राकेश, डा.धर्मराज, कमलेश, अशोक, लवकुश, संतोष सरोज, राजितराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें