फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रामपुर घाट के किनारे फंसा शव यात्रियों का वाहन

विज्ञापन
रामपुर गंगा घाट पर फसा शव वाहन। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट के किनारे गंदा पानी बहने से आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक शव वाहन घाट के किनारे फंस गया। इससे शवदाह करने गए लोगों ने धक्का मार कर वाहन को बाहर निकाला। यहां रोजाना करीब पांच से छह शव जलाए जाते हैं।
नाली न होने के कारण गंदा पानी घाट के किनारे बहता रहता है। यह पानी गंगा नदी में जाता है। इससे वहां गड्ढा बन गया है। यहां शव वाहन फंस जाते हैं। ज्ञानपुर के कावल निवासी रमेश चंद यादव, प्रकाश मौर्य आदि बृहस्पतिवार को रामपुर गंगा घाट पर शवदाह करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां वाहन गड्ढे में फंस गया, वाहन पलटने से बच गया। ग्राम प्रधान पति मुन्नू तिवारी ने बताया कि प्रस्ताव बना है, बजट स्वीकृति होते ही नाली बनवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें