फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अयोध्यापुरी तालाब से पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अयोध्यापूरी तालाब पर अवैध कब्जा हटाए जाने के समय लगी भीड़। स्रोत- नगर पालिका
विज्ञापन
भदोही। नगर के अयोध्यापुरी तालाब पर शुक्रवार को नगर पालिका ने गहमागहमी के बीच कमरेनुमा कंटेनर के अतिक्रमण को हटवाया। तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप संत आसाराम बापू के अनुयायियों पर लगाया। वहीं दूसरी ओर आश्रम पक्ष के लोगों ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया। इसको लेकर अधिकारियों से अनुयायियों की पहले काफी देर तक बहस हुई। अयोध्यापुरी में वर्षों पुराना तालाब है। जिसे आसाराम बापू पक्ष के लोग हमेशा से अपना बताते रहे हैं। तालाब के उत्तरी छोर पर आश्रम बना है। ईओ ने बताया कि आज सुबह ही तालाब के इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों ने शिकायत की कि आश्रम के लोग तालाब के समीप मंदिर के पास बड़े कंटेनर लाकर रख रहे हैं जिसे कमरे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इस पर तहसील से लेखपाल, कानूनगो और पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच कर आवश्यक छानबीन शुरू की गई।
विज्ञापन

राजस्वकर्मियों ने बताया कि अभी भी उक्त भूमि नंबर माल कागजात में तालाब के रूप में दर्ज है। इस पर काफी देर तक विपक्षियों से जिरह-बहस हुई। लोग बार-बार कहते रहे कि हम हटा लेंगे लेकिन ईओ दयाशंकर वर्मा ने कहा कि पूरी टीम तब तक यहीं रहेगी जब तक अवैध कब्जा हट नहीं जाता। वहीं दूसरी ओर आश्रम के अधिकृत प्रतिनिधि शुभम मिश्रा ने आरोप लगाया कि वर्ष 1980 से संबंधित डिग्री के आधार पर भूमि पर उनका वैध अधिकार स्थापित है। कोर्ट के आदेश पर कुछ माह पूर्व वहां से पालिका का अतिक्रमण हटाया गया। कोर्ट ने उन्हें विधिवत कब्जा दिलाने का आदेश दिया था, लेकिन उसका पालन करने की बजाए खुन्नस में पालिका ने यह कार्रवाई किया।अधिकारियों ने बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करते हुए बलपूर्वक केबिन हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें