फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहीं हुआ माहे रमजान के चांद का दीदार, पहला रोजा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
माहे रमजान के चांद का शुक्रवार को दीदार नहीं हो सका। ऐसे में अब मुकद्दस रमजान का पहला रोजा रविवार को रखा जाएगा। शुक्रवार की शाम मगरिब की नमाज के बाद लोगों ने अपने घर और मस्जिदों की छतों से चांद के दीदार को निकले, लेकिन चांद नहीं दिखा।
विज्ञापन

तकिया कल्लन शाह मस्जिद के पेश इमाम हाफिज परवेज अच्छे ने बताया शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज शनिवार से शुरू हो जाएगी। रविवार से रमजान शुरू होने को देखते हुए लोग खाने-पीने के सामान जुटाने में लग गए।
इस्लामिक महीन 29 या 30 दिन के होते हैं। शुक्रवार को शाबान महीने का 29वां दिन था।
आज रमजान का चांद देखने की नियत से लोग मस्जिदों की छतों ओर बहुत से लोग अपने घरों की छत पर पहुंच गए थे। काफी प्रयास किया। संबंधियों रिश्तेदारों को फोन किया, लेकिन कहीं से चांद के तस्दीक होने की खबर नहीं आई।
विज्ञापन

ऐसे में मान लिया गया कि चांद शनिवार को होगा और पहला रोजा रविवार से रखा जाएगा। नगर के बाजार सरदार खां, पीरखांपुर, पचभैय्या, बाजार सलाबत खां, निजामपुर, पश्चिम तरफ, आलमपुर, दरोपुर, नूरखांपुर, जमुंद मोहल्लों में लोग घर की छतों पर चांद देखने के लिए बेताब दिखे। हाफिज परवेज ने बताया कि नमाजे तरावीह शनिवार से शुरू होगा तथा रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। कहा कि पहले से ही रमजान का महीना रविवार से शुरू होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें