फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रक्षा की डोर में मुस्कुराया भाई-बहन का प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सावन पूर्णिमा पर शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाकर भाइयों की आरती उतारी। भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। रिश्ते में विश्वास घोलते हुए भाइयों की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जीवन भर रिश्ता निभाने का वादा किया। रक्षा की डोर में भाई-बहन का प्यार मुस्कुरा उठा। रक्षाबंधन पर सड़कों पर दिनभर चहल-पहल रही। बाजार गुलजार रहे। शुभमुहूर्त में अपने-अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी सुरक्षा के रोली, चंदन, अक्षत व माला-फूल की थाली के साथ भाइयों के घर पहुंची बहनें संकल्प को याद दिलाया।
विज्ञापन


नगर के रमईपट्टी, सिविल लाइन, फतहां, शुक्लहा तिराहा, भरुहना, स्टेशन रोड, संगमोहाल, बथुआ तिराहा, वासलीगंज, तेलियागंज, घंटाघर, त्रिमुहानी, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी व इमामबाड़ा, महुवरिया, पेहटी चौराहा स्थित बाजारों में चहल-पहल बढ़ने से सड़कों पर जगह-जगह जाम लगा रहा। जाम के चलते भाइयों के घर के लिए निकली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विंध्याचल सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मिठाइयां, माला, रक्षाबंधन की दुकानें सजी रहीं। अमरावती चौराहा, बावली चौराहा, बंगाली चौराहा, बरतर तिराहा, गजिया, दूधनाथ तिरहरा व शिवपुर सहित अन्य स्थानों पर दुकानें सजी रहीं। हलिया, क्षेत्र में बारिश के कारण बहनें भीगते हुए भाइयों के घर पहुंचीं। अदलहाट, कछवां में भाइयों को राखी बांधकर बहनों ने उनकी दीर्घायु की कामना की। क्षेत्र की डाॅक्टर आशा पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और पारिवारिक एकजुटता का संदेश है।इस पर्व के अवसर पर दूर-दराज रहने वाले भाई- बहन भी एक दूसरे के घर पहुंचे हैं।
राखी और मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
फोटो संख्या-31, 32 व 33
मिर्जापुर। रक्षा बंधन पर शुक्रवार को जिलेभर के बाजारों में चहल-पहल रही। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने अपनी पसंद की राखियां खरीदीं, वहीं भाइयों के लिए मिठाइयों की भी खरीदारी की। राखियों में घुंघरू और फूल वाली राखियां लोगों की पहली पसंद रहीं। नगर के वासलीगंज, बसही, घंटाघर, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार, फतहा, तेलियागंज, गिरधर चौराहा और स्टेशन रोड समेत विभिन्न बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। मिठाई की दुकानों पर गुलाब जामुन, पेड़ा और छेना की मिठाइयों की अधिक मांग रही। कछवां, जिगना, चिल्ह, चेतगंज, लालगंज, ड्रमंडगंज, हलिया, मड़िहान, सक्तेशगढ़, राजगढ़, पड़री, चुनार, जमुई, अहरौरा, अदलहाट और जमालपुर समेत जिले के विभिन्न बाजारों में सुबह से दोपहर करीब तीन बजे तक भीड़ रही। इसके बाद धीरे-धीरे बाजारों में चहल-पहल कम होने लगीसुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस त्योहार को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस कर्मी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते रहे। कहीं भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें