फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हेल्थ वेलनेस सेंटर खुद बीमार लटका रहता है ताला, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार जहां स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर करोड़ों रुपया खर्च कर रही है। वहीं जिम्मेदारों की लापरवाही से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। ग्रामीण अंचलों के स्वास्थ्य केंद्रों पर न कोई स्वास्थ्य कर्मी है और न ही वहां कोई मरीज पहुंचता है।
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के इनारगांव में बना हेल्थ वेलनेस सेंटर और मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र केवल शोपीस बनकर रह गया। इस केंद्र पर न कभी कोई स्वास्थ्य कर्मी दिखाई देता है और न कभी कोई टीकाकरण होता है। गांव में जब भी कोई टीकाकरण होता है तो गांव में तैनात आशा बहुएं अपने हिसाब से कभी घर, कभी स्कूल और कभी आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कराती हैं। गांव में बना मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र खुद बीमार है।
प्रधान अजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर जिम्मेदारों की लापरवाही से गांव वालों को लाभ नहीं मिल पाता। इसको लेकर सीएमओ से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने केंद्र पर नियमित रूप से स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें