ज्ञानपुर। कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी के तहत किसान गोष्ठी हुई। इसमें किसानों के लिए चल रही योजनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार किसान हित में योजनाएं चला रही हैं। योजनाओं का लाभ लेकर किसान समृद्ध हो रहे हैं। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कृषि और उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने उद्यान विभाग की योजनाएं बताईं। मुख्य अतिथि ने मोटे अनाज के बीजों को संरक्षित करने पर किसान रामेश्वर सिंह समेत 10 को सम्मानित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंद्र द्विवेदी, डॉ. आरके चौधरी, डॉ. आरके चतुर्वेदी, डॉ. रेखा सिंह ने तकनीकी और आधुनिक खेती की जानकारी दी। इस मौके पर राम अकबाल तिवारी, इंद्रजीत मौर्य, राजेश सिंह आदि रहे। संवाद