पंचायत चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट और भदोही ब्लाक पर प्रत्याशियों ने भरे परचे
त्रिस्तरीय
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए भारी गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों का
नामांकन सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 44 और
क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 274 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कलेक्ट्रेट
और भदोही ब्लाक पर जुलूस की शक्ल में पहुंचे प्रत्याशियों ने टैंपो हाई
है...के नारे के साथ अपनी ताकत का एहसास कराया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस
फोर्स मौजूद रही।
जिला पंचायत के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए जिला
मुख्यालय के मेनगेट पर ही बैरियर लगा दिया गया था।
मुख्य द्वार के बाद
नामांकन स्थल पर लगाए गए बैरीकेडिंग से होकर प्रत्याशी सिर्फ अपने
प्रस्तावकों के साथ ही अंदर जा रहे थे। आरओ राम भवन ने बताया कि पहले दिन
छह वार्डों के लिए 44 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह भदोही
ब्लाक के करीब 143 क्षेत्र पंचायत सीटों के नामांकन के लिए 15 काउंटर लगाए
गए थे।
अलग-अलग काउंटरों पर प्रस्तावकों संग पहुंचे प्रत्याशियों ने
नामांकन किया। सुरक्षा के लिए सुरक्ष्ााकर्मी तैनात रहे। वे किसी भी
स्थिति से के लिए तैयार रही।
आरओ जेडी सिंह ने बताया कि बीडीसी के 274
प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर तक नामांकन
चलेगा। मालूम हो कि पहले चरण में भदोही ब्लाक में नौ अक्टूबर को मतदान
होगा। पंचायत चुनाव से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट
सभागार में नियंत्रण कक्ष खुल गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश बिंदु
ने बताया कि कोई भी चुनाव से जुड़ी शिकायत 212013 पर दर्ज करा सकता है।
उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।