मोढ़ चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते चेयरमैन घनश्याम दास गुप
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर मोढ़ चैंपियनशिप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। इसमें शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब ने खैरा मिर्जापुर को हराकर फाइनल में पहुंच गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शशांक क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य तनेजा 99 रन और अंकित यादव के 24 रनों की बदौलत 171 रन बनाए।
खैरा मिर्जापुर के गेंदबाज अनूप उजाला दो और अंकेश कुमार ने दो विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मिर्जापुर के बल्लेबाज पर्याप्त रन बनाने में असफल रहे और 110 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। मिर्जापुर के बल्लेबाज अनूप उजाला 20 रन और प्रकाश ने 19 रनों का योगदान दिया। शशांक मिश्रा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज लक्ष्य तनेजा ने तीन और मयंक दुबे ने दो विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य तनेजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि ज्ञानपुर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। शनिवार को वाराणसी और प्रयागराज के बीच महिला क्रिकेट मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल 18 जनवरी को होगा। इस मौके पर ऋषि सिंह, प्रभात सिंह, दिनेश यादव, महेश मिश्रा, राजन सिंह, राजू दूबे, रत्नेश तिवारी, बाढू सिंह, डीके यादव, प्रेम यादव, जितेंद्र बिंद, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि रहे। संवाद