फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर ताल ठोंक रहे 28 उम्मीदवारों की किस्मत सोमवार को ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) में कैद हो गई। देर रात तक कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम रखी गई। स्ट्रांग रूम को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है।अर्ध सैनिक बल के साथ ही पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। मतदान से पहले राजनीतिक दिग्गज अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी क्षमता से मतदाताओं के बीच पहुंचे। सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। जिन बूथों पर मतदाता दिखे, वहां साढ़े छह बजे तक मतदान होता रहा। मतदान खत्म होने पर तीनों विधानसभा में 28 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। भदोही में भाजपा से रवींद्रनाथ त्रिपाठी, सपा से जाहिद बेग, बसपा से हरिशंकर सिंह चौहान दादा और कांग्रेस के वसीम अंसारी के अलावा 12 उम्मीदवार मैदान में हैं तो औराई में भाजपा से पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर, सपा से अंजनी सरोज, बसपा से कमलाशंकर भारती के अलावा सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इसी क्रम में ज्ञानपुर में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से विधायक विजय मिश्र पांचवीं बार तो सपा से पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद और बसपा से उपेंद्र सिंह सहित नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार को मतदान होने के बाद सभी 28 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में कैद हो गई। शाम आठ बजे से ही कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम पर पीठासीन अधिकारी ईवीएम लेकर पहुंचने लगे। नंबर आदि का मिलान कर ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखा गया। जिसको लेकर स्ट्रांग रूम के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें