औराई। न्यायालय आपके द्वार के तहत जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने शनिवार को उचेठा गांव में न्यायालय वाद का निरीक्षण किया। उन्होंने भीमराज यादव बनाम हीरालाल यादव के राजस्व अभिलेखों एवं प्रकरण से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त ली। दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ सुना।
कहा कि न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधिसम्मत प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में प्रत्येक कार्रवाई उपलब्ध अभिलेखों, साक्ष्यों एवं न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ही की जानी चाहिए, जिससे किसी भी पक्ष के साथ अन्याय की स्थिति उत्पन्न न हो। मौके पर एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी औराई राजीव सिंह आदि रहे।