फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुल में भ्रष्टाचार की दरार, अब लगेगा कमीशन का पैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। जौनपुर को जोड़ने वाली वरूणा नदी पर कैड़ा में बने पुल में अभी से ही दरार पड़ने लगी है। अभी पुल का उद्धाटन नहीं हुआ है। वर्ष 2024 से इस पर आवागमन शुरू है।
विज्ञापन

जिले में जौनपुर की सीमा को विभाजित करने वाली वरूणा नदी पर जगह-जगह 10 से 12 पुल बनाए गए हैं। डेढ़ दशक से अधिक समय से पहले बने इन पुलों की दशा खराब होने के बाद इनकी मरम्मत का काम शुरू हुआ। कैड़ा के पास भी वरूणा नदी पर बना पुल जर्जर होने पर पुल निर्माण का कार्य करीब तीन साल पहले वर्ष 2022 में शुरू हुआ। लघु सेतु निर्माण योजना के तहत एक करोड़ 95 लाख की लागत लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल का निर्माण कराया गया है।
पुल निर्माण के कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। पुल अभी कुछ दिन पहले ही बनकर तैयार हुआ है।
पुल के दोनों तरफ की सड़कों को भी दुरूस्त कर दिया गया है, लेकिन इस पुल की कंक्रीट से बनी रेलिंग पर अभी से दरारें पड़ने लगीं हैं। इससे पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

पुल से सात से आठ हजार लोगों का आवागमन होता है। बैरिकेडिंग कमजोर होने की दशा में अगर किसी वाहन का हल्का धक्का भी लगेगा तो वह गिर सकता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें