फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने के प्रयास वाला रहा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सरकार ने बजट में किसानों, युवाओं, छात्रों, बुजुर्गों का पूरा ध्यान दिया है। बजट से जहां रोगजार को बढ़ावा मिलेगा, वहीं शाम से लेकर सुबह तक निर्बाध बिजली के लिए भी व्यवस्था सरकार ने की है। खास बात यह है कि सीमित संसाधनों के बाद भी बजट में सरकार ने हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे, प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना, फ्लाईओवरों, बाइपास मार्गों के लिए जहां धन की व्यवस्था की गई है वहीं रोजगार सृजन पर फोकस किया गया है। वृद्धों, विकलांगों के पेंशन के लिए धन की व्यवस्था के साथ वाराणसी में अंतराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम निर्माण और जनपदों में खेलो इंडिया योजना का शुभारंभ करने से वाराणसी परिक्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। अरबी फारसी मदरसों को भी सुदृढ़ करने के लिए योजना दी है। कुल मिलाकर प्रदेश सरकार ने किसानों, वृद्धों, युवाओं, छात्रों, रोगियों, स्ट्रीट वेंडरों पर खास ध्यान दिया है।उप्र के बजट में कालीन उद्योग अथवा उद्यमियों व उनसे जुड़ी समस्याओं यातायात व्यवस्था, बुनकरों, बिजली सुदृढ़ करने आदि के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। कालीन निर्यातकों का मानना है कि भले ही सरकार ने आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया है लेकिन लाखो बुनकरों, कालीन मजदूरों का पेट भरने वाले कालीन उद्योग के लिए भी कुछ करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें