फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑर्केस्ट्रा में भिड़े घराती-बराती, दूल्हे के भाई-जीजा भी पिटे

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में विधायक आवास के पीछे शुक्रवार रात शादी में ऑर्केस्ट्रा में मनपसंद गीत को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट में 12 बराती घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी को ट्रॉमा सेंटर औराई में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर गांव निवासी रामलाल गौतम के यहां शुक्रवार को रयां निवासी मुनीर गौतम के यहां से बरात आई। द्वारचार और भोजन के बाद वर पक्ष के लोग शादी के लिए मंडप में चले गए। इधर घराती और बराती ऑर्केस्ट्रा देखने लगे। देर रात ऑर्केस्ट्रा में पवन सिंह के गाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ के लोग मंच पर चढ़कर नर्तकियों को गाने के लिए दबाव डालने लगे। वहां बैठे दूल्हे के चाचा इंद्रजीत गौतम और रमेश गौतम से कहा सुनी हो गई। इसके बाद घरातियों ने बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। इससे बरात में भगदड़ मच गई। घरातियों ने कई वाहनों का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान मारपीट में दूल्हे के बड़े भाई मानिक गौतम (35), दूल्हे के जीजा दीपक गौतम (28), इंद्रजीत गौतम (48) , रमेश गौतम (45), मनोज गौतम (28), अशोक गौतम (25) और बबलू गौतम (45) समेत 12 लोग घायल हो गए। पीआरवी के पहुंचने पर ग्रामीण वहां से भाग गए। गंभीर रूप से घायल सात बरातियों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने कहा कि दोनों पक्ष की रजामंदी से शादी कराया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें