फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 30 घंटे बाद युवक का उतराता मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। सेमराध गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान गंगा में डूबे दो युवकों में से ऋषि विश्वकर्मा का शव 30 घंटे बाद इब्राहिमपुर गंगा घाट के सामने मिर्जापुर घाट पर उताराया मिला। वहीं, दूसरे युवक राहुल विश्वकर्मा की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम स्गस्थानीय गोताखोरों के साथ घाटों पर तैनात है। गोपीगंज के धनीपुर, जंगीगंज निवासी ऋषि विश्वकर्मा अपने मौसेरे भाई राहुल विश्वकर्मा और गांव के ही रामकुमार विश्वकर्मा (20) के साथ सेमराध गंगा घाट पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान ऋषि और राहुल गहरे पानी में चले गए।
इसके बाद रामकुमार घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम डूबे युवकों की तलाश में देर शाम तक जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक कोईरौना छोटक यादव ने बताया कि रेस्क्यू जारी है। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें