फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसी कुछ ही माह पहले पेपर लीक होने की वजह से टली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अब 23 जनवरी को कराई जाएगी। एक बार पेपर कहीं लीक हो गया था इस लिए पूरे प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए परीक्षा कराने का निर्देश मिला है। उसी के अनुसार शिक्षा विभाग ने तैयारी की है। जिले में कुल 19 केंद्रों पर परीक्षा होनी है इसलिए वहां दो-दो पर्यवेक्षक और एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए केंद्र प्रभारियों को कहा गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

नवंबर महीने में होने वाली टीईटी टाल दी गई थी। अब 23 जनवरी को पुन: परीक्षा कराई जानी है। इसके लिए जिले में प्रथम पाली में कुल 19 केंद्रों पर होने वाली प्राथमिक स्तर की पात्रता परीक्षा 10 हजार 273 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे तो द्वितीय पाली में पूर्व माध्यमिक स्तर की परीक्षा 13 केंद्रों पर होगी। इसमें 6308 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस दौरान कोविड नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें