आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने व कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत अपराधों की रोकथाम व आपराधिक प्रवृत्ति के अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उसी क्रम में की जा रही जांच के दौरान भदोही पुलिस व स्वॉट टीम ने शराब तस्करी के आरोपी, गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर स्वाट प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक भदोही की संयुक्त जांच कर रही थी तभी। इनामी बदमाश राजन सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह निवासी मोढ थाना व जनपद भदोही को मोढ तिराहे से गिरफ्तार किया गया। एसपी के अनुसार वह अवैध शराब बनाने, तस्करी तथा चोरी जैसे जघन्य अपराध में शामिल गैंग का सक्रिय सदस्य था। गिरफ्तारी के लिए 25000 का इनाम घोषित था। गैंग में शामिल शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। राजन सिंह पर कई थानों में मुकदमा दर्ज है।