फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों और पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 10 Oct 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
आजाद नगर नईबाजार में जय मां विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल में स्‍थापित मां दुर्गा प्रतिमा।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना की गई। मंदिर से लेकर पंडाल श्रद्धालु से पट गए हैं। घर-घर पूजा-अर्चना की देवीभक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के आवागमन का सिलसिला चलता रहा।       
विज्ञापन

देवी आराधना के पवित्र पर्व शारदीय नवरात्र में रविवार को जगत जननी जगदंबा के महागौरी स्वरूप की उपासना की गई। दर्शन-पूजन के लिए हरिहरनाथ मंदिर में महिलाओं की भीड़ उमड़ी।  वैदिक मंत्रोच्चार और मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा।  हवन-पूजन के कार्यक्रमों से नगर और आसपास के इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई है। 
    घोपइला देवी मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर में चार बजे से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी तरह शीतला माता मंदिर पर भी महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंडालों का पट खुलने से सुबह-शाम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आकर्षक सजावट देखकर लोग निहाल हो जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें