फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबा मासूम, मौत

Sun, 09 Oct 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव में शनिवार को तालाब के किनारे खेलते समय दो वर्षीय मासूम बालक की उसमें डूबने से मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग खोजकर निकालने के बाद उसे लेकर अस्पताल गए। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी विजय शंकर प्रजापति का दो वर्षीय पुत्र रूद्र प्रजापति शनिवार को दोपहर में करीब 12 बजे से खेलते हुए घर के पीछे तालाब के पास पहुंच गया। इस दौरान वह तालाब में कब चल गया किसी को पता तक नहीं चल सका। काफी देर तक रूद्र के दिखाई न देने पर परिवार वाले खोजने लगे, इसके बाद मकान के पीछे गए। तालाब में डूबने की आशंका में कूदकर खोज करने पर बालक को बाहर निकाला। उसे लेकर चौरी के अस्पताल में गए, इसके बाद गंभीर होने पर भदोही के अस्पताल में ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें