फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.5 डिग्री बढ़ा तापमान, उमस भरी गर्मी से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 6.5 डिग्री तापमान बढ़ने से गर्मी अचानक बढ़ गई। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सिय से अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान दिखे। बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा रहा, जिसके कारण 9.5 डिग्री तापमान गिरा था।
विज्ञापन

सुहाना मौसम देखकर हर कोई खुश था। उम्मीद थी कि शुक्रवार को भी बूंदाबांदी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उमस भरी गर्मी इस कदर बढ़ी कि बिजली कटने के बाद विवशता में हाथ के पंखे का सहारा लेना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को मौसम सुहान रहेगा। साथ ही बूंदाबांदी की भी हो सकती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके कारण गर्मी बढ़ गई, हालांकि शाम को ठंडी हवा चली। जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें