फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हांफते नजर आए तहसीलकर्मी गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। जिलाधिकारी शैलेश कुमार बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक औराई तहसील पहुंच गए। अचानक डीएम के आने पर तहसीलकर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

वह इधर-उधर दौड़कर व्यवस्था दुरूस्त करने में लग गए। परिसर में गंदगी देख डीएम नाराज हो गए। निरीक्षण के दौरान गैलरी में एसी का आउटडोर होेने पर नाराजगी जताई और उसे अन्यत्र लगाने के निर्देश दिए।
तहसील पर पहुंचे डीएम ने उप जिलाधिकारी न्यायालय का निरीक्षण निरीक्षण किया। जहां पुरानी पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद उसे सुरक्षित रखने और देखभाल करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

यहां पर कॉरिडोर गैलरी में एसी का आउटडोर यूनिट लगने से वे नाराज हो गए। यहां पर कॉरिडोर गैलरी में पानी गिर रहा था। डीएम ने कहा कि इससे पूरा गैलरी गर्म हो जाएगा। इसे कहीं बाहर लगवाने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने वाटर कूलर के स्थान को देखा जहां पानी फैला मिला। उन्होंने कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए पानी निकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा।
उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित करने के बाद वे सीधे विकासखंड कार्यालय पहुंचे। जहां पूर्व में सूचना मिलने के कारण सभी मुस्तैद दिखे। मीटिंग हाल में बैठकर अफसरों से बातचीत की।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, सीडीपीओ रीता अवस्थी, बीडीओ दिलीप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक कृष्णा दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें