फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: नहाते समय किशोर नदी में डूबा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sat, 16 Oct 2021 09:28 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही के जगदीश पुर गांव में 15 लोगों के साथ नहाने गया आंशु तिवारी गहरे पानी में उतर गया। अंशु को डूबता देख साथ चिल्लाने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक अंशु के घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली जगदीश पुर गांव में शुक्रवार को दोपहर में वरुणा नदी में डूबने से अंशु तिवारी पुत्र संदीप कुमार तिवारी की मौत हो गई। घटना से घर मे कोहराम मच गया। संदीप तिवारी का बेटा अंशु 15 दोस्तों संग दोपहर वरुणा नदी जगदीशपुर देइपुर घाट पर नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चला गया। अन्य लड़कों ने चिल्लाना शुरू किया तो गांव के लोग नदी में कूद कर बचाने का प्रयास किया लेकिन बालक नदी में डूब गया। 

विज्ञापन


काफी देर बाद ग्रामीण ने अंशु को नदी से बाहर निकाल कर भदोही निजी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अंशु मां-बाप का इकलौता बेटा था। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर गांव के लोग शोक जताने उनके घर पहुंचने लगे। देईपुर ग्राम प्रधान पति सोनू तिवारी व नेवादा कला के ग्राम प्रधान दिनेश पाठक मौके पर उपस्थित हो कर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें