फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशेवर और संगठित अपराधियों के खिलाफ करें सख्ती : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी विंध्याचल मंडल आरके भारद्वाज बृहस्पतिवार को जिले में वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सुबह 11 बजे से लेकर शाम साढ़े सात बजे तक दफ्तरों के निरीक्षण से लेकर थाना प्रभारियों व विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों के साथ बैठक की। करीब आठ घंटे से अधिक समय तक जिले में रहे डीआईजी ने एक-एक बिंदु की समीक्षा की। अलग-अलग पटल पर लंबित मामलों को लेकर नाराजगी जताई। एक सप्ताह में सभी के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने पेशेवर व संगठित तरीके से अपराध करने वालों के खिलाफ सख्ती करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र सुबह 11 बजे सरपतहां स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां पर पैरवी सेल, शिकायत प्रकोष्ठ, नारकोटिक्स सेल, सम्मन सेल, बाल किशोर सेल, गो सेवा सेल, महिला प्रकोष्ठ संग अन्य कक्षों में पहुंचे। सेल प्रभारियों से बिंदुवार जानकारी ली। दो से ढाई महीनों से लंबित मामलों का निस्तारण न होने पर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कारण पूछा। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारियों व सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि खनन माफिया, अवैध शराब की तस्करी, अवैध लकड़ी कटान, डग्गामार वाहन चलाने वाले एवं पेशेवर संगठित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि थानाध्यक्ष और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त करें। गुंडा एक्ट और गैंगस्टर में कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश दिए। पुरस्कार घोषित अपराधी और वांछितों की गिरफ्तारी में तेजी लाने की हिदायत भी दी। शाम करीब छह से साढ़े सात बजे तक ज्ञानपुर कोतवाली के अलग-अलग बैरक को भी उन्होंने देखा। साथ ही आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, कोतवाली प्रभारी ज्ञानपुर विनोद यादव सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी और स्टेशन अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें