भदोही। भदोही तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंगलवार को तहसील में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बतौर मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा चुनाव महज एक प्रक्रिया है। संगठन मजबूत रहा, अच्छा कार्य हुआ तो समझ लीजिए संगठन के प्रत्येक सदस्य पदाधिकारी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रक्रिया के तहत प्रत्येक वर्ष किसी न किसी को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। वह भी निर्वाचन प्रक्रिया से। लेकिन महत्वपूर्ण हमेशा संगठन रहा है और रहेगा। कहा अधिवक्ता और वादकारी का संबंध भाई के रिश्ते से भी पवित्र होता है। वादकारी जितना अपने भाई पर विश्वास नहीं करता, उससे कहीं अधिक भरोसा अधिवक्ता पर करता है। सूक्ष्म जानकारी भी उपलब्ध कराता है। और अभिवक्ता भी अपने वादकारी का हित करता है। इस मौके पर विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहे। निर्वाचित अध्यक्ष प्रसन्न कुमार मिश्र ने विधायक से तहसील में अधिवक्ताओं के पुराने टीनशेड को हटाकर आरसीसी छत कराने की मांग की।
अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सरोज, महामंत्री आशीष दूबे, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रदेव मौर्य, संयुक्त मंत्री राजन प्रसाद, आय-व्यय निरीक्षक चंद्रेश राय, पुस्तकालय अध्यक्ष शैलेश कुमार तथा कार्यकारणी सदस्य अरुण कुमार दूबे, अमित दूबे, गामा शंकर, चंद्रशेखर यादव, जयनाथ बिंद, दशरथ कुशवाहा, महेंद्र कुमार बिंद, रवि प्रकाश मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र मिश्र, शिव प्रकाश सिंह, संजय यादव ने पद भोर गोपनियता की शपथ ली। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का फूलों माला से स्वागत किया गया। निर्वाचन अधिकारी बरसाती राय ने सभी को प्रमाण पत्र सौंपे।
इस मौके पर भदोही पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, एडवोकेट हरिशंकर सिंह पूर्व अध्यक्ष बार काउसिंल ऑफ यूपी, देवेंद्र मिश्र पूर्व अध्यक्ष बार काउसिंल ऑफ यूपी, अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतल, राजेश पांडेय, कमलेश मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, हाजी अब्दुल हादी, सूर्यप्रसाद द्विवेदी, एसडीएम योगेंद्र कुमार, तहसीलदार विजय यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट विनोद उपाध्याय और धर्मेन्द्र पांडेय ने किया।