फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अनुपस्थित चिकित्सक को करें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. एके शर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। लंबित परियोजनाओं को समय से पूरा न करने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ नाराजगी जताई गई। कई माह से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों को निलंबित करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन रद्द करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड में ई, डी, सी श्रेणी में रहने वाले विभागों को प्रभारी मंत्री ने हिदायत दी। कहा कि अगले महीने रैकिंग में सुधार लाएं। पीओ नेडा ने बताया कि इस माह 58 सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। जल जीवन मिशन में टूटी सड़कों की शिकायत को प्रभारी मंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने समय सीमा में सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश जल निगम के एक्सईएन को दिया। सीएमआईएस निर्माण की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ की ओर से अल्पसंख्यक विभाग की आठ पानी टंकी एवं वीएनजीआईसी ज्ञानपुर में मल्टीपर्पज हाल, प्रयोगशाला, हाल, शौचालय निर्माण में विलंब होने पर नाराजगी जताई।
अधूरे कार्य को समय से पूर्ण कराने को कहा। अधीक्षण अभियंता विद्युत राधेश्याम ने बमताया कि ट्रांसफॉर्मर वर्कशाप पर लोड है। पिछले महीने 124 ट्रांसफॉर्मर समय-सीमा में बदले गए। आरडीएसएस योजना में 37 मजरे को कवर करने की बात कही गई। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि अभी हाल में शुरू हुई योजना में अब अविकसित/अनाधिकृत कालोनीवासियों को भी कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद कृषि विभाग, ग्राम विकास विभाग समेत अन्य विभागों की समीक्षा में विभागाध्यक्षों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें