भदोही। फत्तूपुर में राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास शनिवार को महबूबपुर निवासी सुरेश कुमार यादव (40) एक बोलेरो में पीछे से टकराकर घायल हो गया।
एमबीएस अस्पताल जाते समय वह दम तोड़ चुका था। सुबह 11 बजे वह बाइक से भदोही जा रहा था। उसके आगे-आगे एक बोलेरो तेज रफ्तार से भदोही की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आईटीआई कालेज के पास अचानक बोलेरो रुक गई।
तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार सुरेश बोलेरो में पीछे से भिड़ गए। पुलिस ने उसके परिजन को सूचित किया। वहीं, घायल को तत्काल एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद