फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पुंज ने खड़े किए हाथ,सुशीला एण्ड कंपनी संभालेगी मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही विकास खंड के पिपरिस में एक करोड़ 20 लाख रुपए से बनकर तैयार गौ सेवा संरक्षण केंद्र का काम देख रही प्रकाश पुंज फर्म को आखिरकार हटा दिया गया। वहां पर बदहाल व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने सुशीला एंड कंपनी को कार्य सौंप दिया है।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से राहत दिलाने के लिए भदोही के पिपरिस में स्थायी गौ संरक्षण केंद्र बना है। शुरूआत में मवेशियों को संरक्षित रखने की जिम्मेदारी चौरी के प्रकाश पुंज संस्था को दिया गया था लेकिन पिछले दिनों बारिश में कई मवेशियों की मौत और वहां की अव्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती दिखाई। लापरवाही के मद्देनजर डीएम राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर उक्त संस्था को हटाकर निदिउरा की संस्था सुशीला एंड कंपनी को जिम्मेदारी दी गई। पशुपालन विभाग की माने तो अब तक 17 अस्थाई और एक स्थाई गौशालाओं में 2300 से अधिक पशुओं को 30 रुपए प्रतिदिन खर्च कर संरक्षित किया जा रहा है। सीवीओ डॉ.जेपी सिंह ने कहा कि स्थाई गौशाला पिपरिस में चार सौ पशुओं की जिम्मेदारी सुशीला एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसयटी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें