फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलंब से स्टेशन पहुंची ट्रेनें,यात्री रहे हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेल खंड पर ठंड और कोहरे का असर दिख रहा है। जिससे बुधवार को चार प्रमुख ट्रेनें सात से लेकर 15 घंटे विलंब से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को हलाकान होना पड़ा। कई यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी। स्टेशनों पर ठंड से राहत दिलाने के लिए न तो अलाव की व्यवस्था रही और न रैन बसेरा की। इससे यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन

ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर चार जोड़ी पैसेंजर समेत एक दर्जन से अधिक एक्सप्रेस का ठहराव है। स्टेशन पहुंच कर यात्री वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, बिहार, पटना, उधना, नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, एर्नाकुलम, रामेश्वरम जैसे नगर और महानगरों की यात्रा कर रेलवे को प्रतिदिन हजारों रुपये का राजस्व देते हैं, लेकिन यात्रियों को अभी तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 19063 डाउन उधना-दानापुर एक्सप्रेस एक घंटे, 12582 नईदिल्ली-मंडुआडीह एक्सप्रेस पांच घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी 10 घंटे, 22436 वंदे भारत दो घंटे तो अप से 16360 पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ढाई घंटे, 11062 दरभंगा-लोकमान्यतिलक टर्मिनस को जाने वाली पवन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12561 स्वतंत्रा सेनानी एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों की लेटलीतीफी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यह भी बताया कि राजधानी में कोहरे का प्रभाव अधिक होने से ट्रेनें लेट हो रही हैं वहीं मायानगरी की ओर जाने वाली ट्रेनों पर कुहरे का प्रभाव कम देखा जा रहा है।
रद रही हावड़ा - अमृतसर पंजाब मेल
भदोही। घने कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर व्यापक असर पड़ रहा है। वाराणसी-जंघई रेल रूट पर ट्रेनें विलंब से चल रही है। कोहरे के चलते ही बुधवार को हावड़ा-अमृतसर 13005 पंजाब मेल एक्सप्रेस रद रही। मंगलवार को हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल भी निरस्त करनी पड़ी थी। इससे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलयात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर शौचालय, भोजनालय समेत टीन शेड की व्यापक व्यवस्था नहीं होने से ठंड में लोगों को दुश्वारी हो रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों पर धुंध और कोहरे का जबरदस्त असर पड़ा है। इस रूट पर ट्रेनें कई कई घंटे देरी से चल रही हैं। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस बुधवार को 4.10 घंटे विलंब से आई। इसके अलावा 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ट्रेन भी 3.50 घंटे देरी से चल रही थी। अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा है लेकिन जिसमे प्रतापगढ़ - वाराणसी पैसेंजर, ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस, दुर्ग - छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से चलने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें