फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पति की दीर्घायु की कामना के साथ सुहागिनों ने भदोही में बृहस्पतिवार को हरितालिका तीज का व्रत रखकर पूजन-अर्चन किया। महिलाओं और युवतियों ने महागौरी की पूजा की। जिससे शिवालयों संग देवी मंदिरों में सुबह से ही भीड़ रही।
विज्ञापन

पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं दिन भर बगैर अन्न जल ग्रहण किए व्रत रहती हैं। दिनभर के निर्जला व्रत के बाद समूह में होकर किस्से कहानियां भी महिलाएं सुनाती रहीं। इसके बाद शुक्रवार को भोर में सुहागिन महिलाएं किस्से-कहानियां सुनाकर चना निगलेंगी। सुहागिनें एक दूसरे से उनके पति का नाम भी लेने को कहती रहीं। मान्यता है कि इस दिन पति का नाम लेने से उनकी उम्र बढ़ती है। कुछ महिलाएं गूंगी स्नान भी करती हैं।
हरिहरनाथ मंदिर पर व्रती महिलाएं मां गौरी का पूजन अर्चन कीं। इसी तरह भदोही में भी सुहागिनों ने पूजन अर्चन किया। गोपीगंज, सुरियावां, चौरी, ऊंज, बाबूसराय आदि क्षेत्रों में तीज के पर्व की धूम रही। मौसम ने ऐसा दगा किया कि सुहागिनों के लिए दिन पहाड़ जैसे लगने लगा। मानो मां गौरी साधना की परीक्षा ले रही हों। देवी मंदिरों में व्रती महिलाएं भोर से पूजन अर्चन के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें