फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रतियोगी परीक्षाओं की छात्र कर सकेंगे तैयारी, खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लाॅक के 10 ग्राम पंचायतों में जल्दी ही डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी पहुंचकर गांव के युवा व छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।
ग्रामीण युवाओं, विद्यार्थियों को गांवों में अध्ययन की सुविधा मिले, इसके लिए पंचायत भवनों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
ब्लाॅक के जंगीगंज महुआरी, रईयापुर, खरगापुर, इटहरा, कलिक मवैया, कालिका नगर, बारीपुर, मवैया थान सिंह, घनश्याम पुर शिवनाथ पट्टी में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ कर दिया गया है। डीघ के खंड विकास अधिकारी आलोक पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी लाइब्रेरी में पहुंचकर यूपी पीसीएस, एसएससी, रेलवे, बैंक, नीट और जेईई की पुस्तकों, ई-बुक्स के जरिये प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। यहां एक हजार से ज्यादा पुस्तकों का संग्रह है। छात्रों के बैठने के लिए एसी हाल, टेबल-कुर्सी और पेयजल की व्यवस्था है। पुस्तकालय सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुला रहेगा। रईयापुर के ग्राम प्रधान विनोद मिश्र ने बताया कि लाइब्रेरी में लाइब्रेरियन की तैनाती की गई है। छात्र अपना आधार कार्ड दिखाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक लाइब्रेरी में पांच कंप्यूटर, हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें