फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव की घोषणा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का इंतजार अब खत्म हो गया है। डीएम आर्यका अखौरी की हरी झंडी मिल चुकी है। शुक्रवार को महाविद्यालय में चुनाव की रूपरेखा तय हो जाएगी। इसमें नामांकन, नाम वापसी, मतदान और मतगणना की तिथि घोषित होगी।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष के अलावा कला, विज्ञान, वाणिज्य व शिक्षा संकाय प्रतिनिधि का चुनाव हर साल होता है। एक साल संक्रमण और एक साल बारिश के कारण चुनाव निरस्त हो गया था। 2021 में होने वाले चुनाव की तैयारी वैसे तो तीन माह पूर्व से ही दावेदार कर रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों महाविद्यालय प्रशासन की ओर से निर्वाचन की पहल करते हुए संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा को निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया तो गहमागहमी बढ़ गई। चुनाव की आहट मिलते ही संभावित दावेदार छात्रनेताओं की सक्रियता बढ़ चुकी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने पखवाड़ा भर पूर्व डीएम को पत्र लिखा था। जिसमें चुनाव की अनुमति की बात कही गई थी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने चुनाव के लिए हरी झंडी दे दी। छात्र संघ चुनाव की जानकारी होते ही दावेदारों ने अपने करीबी छात्र-छात्राओं से मिलना शुरू कर दिया है। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए डीएम से अनुमति मिल चुकी है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे महाविद्यालय में चुनाव की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें