फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच 56.95 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत कुल सात पदों पर दोपहर दो बजे तक 56.95 फीसदी मतदान हुआ। कुल 6065 मतदाताओं में से 3454 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह से हलचल बढ़ गई। सूर्य की किरणें निकलते ही प्रत्याशी अपने समर्थकों संग छात्र-छात्राओं को अपने पक्ष में करने में जुट गए। सुबह आठ बजे से कॉलेज के अंदर बने 15 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष सहित अन्य पदों के उम्मीदवार और उनके समर्थक पुरानी कलेक्ट्रेट, पुरानी बाजार, दुर्गागंज तिराहे के आसपास पर्चे, पोस्टर आदि मतदाताओं को देते रहे। कुछ प्रत्याशी तो छात्र-छात्राओं का पैर पकड़कर अपने पक्ष में वोट डालने की गुजारिश करते दिखे। मतदान को लेकर ज्ञानपुर नगर का रूट डायवर्ट रहा। दुर्गागंज त्रिमुहानी और पटेल नगर चौराहे पर ही बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया जा रहा था। बाइक सवारों को लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास रोका जा रहा था। इससे भदोही व गोपीगंज से आने वाले राहगीरों को पैदल ही 500 मीटर से एक किमी चलना पड़ा। उम्मीदवारों के समर्थक हाथ में झंडा और पर्चा लेकर प्रचार में जुटे थे। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ ज्ञानपुर अशोक कुमार सिंह, औराई और भदोही के क्षेत्राधिकारी तैनात रहे। कोतवाल ज्ञानपुर विनोद यादव भी मयफोर्स मतदेय स्थलों पर चक्रमण करते नजर आए। अग्निशमन विभाग का वाहन भी कालेज गेट के पास मौजूद रहा। पुलिसकर्मी हर तरफ पैनी नजर बनाए हुए थे। समर्थक गलियों में पर्चियां उड़ाते हुए प्रचार करते नजर आए। हर प्रत्याशी के समर्थकों के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन अधिकारी डॉ. ऋचा यादव ने बताया कि शांतिपूर्वक ढंग से 56.95 फीसदी मतदान हुआ। 6065 मतदाताओं में 3454 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें