फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में तैराकी करते समय छात्र की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह 11 बजे गंगा में तैराकी करते समय गोपीगंज के दवनपुर निवासी एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह अपनी ननिहाल दरवांसी शादी में शामिल होने के लिए गया था।
विज्ञापन

गोपीगंज के दवनपुर गांव निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (18) दो दिन पूर्व अपने ननिहाल दरवांसी निवासी महेंद्र विश्वकर्मा के यहां शादी में शामिल होने के लिए गया था। शुक्रवार को वह अपने ननिहाल से तीन अन्य साथियों धीरज सिंह, सुमित विश्वकर्मा और यश गुप्ता के साथ सीतामढ़ी गंगा घाट पर स्नान करने आया। चारों युवक गंगा स्नान कर रहे थे। इसी बीच अभिषेक और उसका एक अन्य साथी गंगा में तैराकी करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक लगभग आधी गंगा तक पहुचने के बाद लौट रहे थे कि इसी बीच अभिषेक गहरे पानी मे डूबने लगा। जबकि उसका साथी वापस आ गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी आशीष सिंह गंगा घाट पर पहुंचे। स्थानीय माझियों लथेरन माझी, मनीष माझी, श्यामबिहारी माझी, छोटक वर्मा, दिनेश की मदद से पौने दो घंटे बाद 1.45 बजे शव को गंगा से बाहर निकाला गया। जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार संजय कुमार, कानूनगो कौशलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी लेखपाल सीतामढ़ी भानुप्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंचे पिता भृगुनंदन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था। वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें